बागपत गौरव पुरस्कार वितरण समारोह

 

सौजन्य से : सत्य फाउंडेशन

द्वारा : डॉ. सत्य पाल सिंह जी, (मुख्य संरक्षक) माननीय सांसद – लोक सभा क्षेत्र बागपत, उ.प्र.

स्थान : बागपत, उत्तर प्रदेश, भारत

 

जैसा कि सर्वविदित है कि सत्य फाउंडेशन ने विगत कुछ वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में10,000 से अधिक लोगों को सेवा प्रदान की है | सत्य फाउंडेशन नवोदित खिलाड़ियोंएवं खेलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, कौशल विकास, स्वच्छता, पेयजल और अन्य संबंधित सामाजिक परियोजनाओं से संबंधित गतिविधियों का समर्थन करता रहा है | पिछले 3 वर्षों के दौरान, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और जिले के गांवों में रहने वाले 1 लाख से अधिक लोगों को सर्जरी के लिए मुफ्त परामर्श, आवश्यक चिकित्सा परीक्षण, दवाएं और वित्तीय सहायता प्रदान कि है तथा चिकित्सा और रोजगार शिविरों का आयोजन किया है |

अपनी सच्ची निष्ठा व कठोर मेहनत को बरकरार रखते हुए सत्य फाउंडेशन अपनी श्रृंखला में एक और कड़ी को जोड़ते हुए दिनांक 26.12.2021 को नामी-ग्रामी पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भकिया गया जिसको हम सभी आगामी वर्ष में “बागपत गौरव” के नाम से भली-भांति जानेंगे |

बागपत गौरव कार्यक्रम में इस दौरान मौजूद रहे वर्तमान जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जितेंद्र धामा प्रमुख, कृष्णपाल चेयरमैन आदि मौजूद रहे|

मूलरूप से किरठल गांव व वर्तमान में राजस्थान निवासी विख्यात कवि बलवीर सिंह करुण, डौला गांव के जलपुरूष राजेंद्र सिंह व बासौली गांव के डा. धर्मवीर सिंह को बागपत गौरव सम्मान दिया गया|

बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह जी की संस्था सत्य फाउंडेशन की ओर से बागपत गौरव के अलावा भी कई अन्य को भी पुरस्कृत किया गया, जिनके विवरण इस प्रकार है:-

  • बुढेड़ा गांव के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल के जवान प्रदीप कुमार को झारखंड में इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने पर सत्यवीरता पुरस्कार दिया गया|
  • बड़ागांव के रहने वाले सेवा निवृत्त कर्नल नरेंद्र त्यागी को जैविक खेती करने पर सत्य कृषि पुरस्कार दिया गया|
  • किशनपुर बराल गांव के डा. महक सिंह को सत्य शिक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|
  • छपरौली के अर्पित जैन व बिजरौल की महिमा तोमर को यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके आईएएस बनने पर सत्य युवा प्रतिभा पुरस्कार दिया गया|
  • लोयन मलकपुर गांव के सुभाष पहलवान को सत्य खेल प्रतिभा पुरस्कारदिया गया|
  • कंडेरा गांव के जयदेव सिंह को सत्य उद्यमी पुरस्कारदिया गया|
  • अग्रवाल मंडी टटीरी के अभिमन्यु गुप्ता को सत्य समाजसेवी पुरस्कारदिया गया|
  • फैजपुर निनाना की ओमवीरी को सत्य महिला सशक्तिकरण पुरस्कारदिया गया|

इन 18 ग्राम प्रधानों को भीसम्मानित किया गया
वैक्सीनेशन में सहयोग, सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव व पंचायत सचिवालय की स्थापना कराने में योगदान पर 18 गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया गया| इनमें पुसार की मुकेश देवी, मवीकलां की चिंता रानी, किशनपुर की कविता, बदरखा की नीलम, बाछौड़ के विशाल, शेरपुर के विकास, अंगदपुर की कृष्णा, सिरसली के धर्मेंद्र सिंह, फैजपुर निनाना की प्रीति, सिसाना की शालू, मीतली के इंद्रपाल, गूंगाखेड़ी के भूपेंद्र, पिलाना के संजय त्यागी, फतेहपुर की मीनाक्षी, कहरका की सुनीता, सुन्हैड़ा के राजकुमार, सुभानपुर के गजेंद्र, भागौट की मूर्ति देवी को सम्मानित किया गया|

 

बागपत क्षेत्र के लिए निरंतर कार्यशील…..

“बागपत गौरव”

More from Noticeboard